शादी के बाद बनाया बीवी का पोर्न वीडियो किया अपलोड!

जिस पर किया भरोसा उसी ने दिया धोखा। शादी करते ही पति बना हैवान। महिला के खुलासे ने पुलिस के उड़ाए होश। मुंबई में एक पति ही हैवान बन गया और अपनी ही बीवी के साथ एक ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

दरअसल मुंबई पुलिस ने चालीस साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी शिकायत उसकी बीवी ने ही पुलिस को दी थी। यही नहीं पुलिस ने इस व्यक्ति के दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है। इन तीनों बाप-बेटों ने मिलकर इस महिला के साथ कई महीने तक रेप किया। यही नहीं इस दौरान इस महिला आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए गए। जिसे पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया गया इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि इस महिला ने ही किया है। बत्तीस साल की इस महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति और सौतेले बेटों ने ही दिया है। इस वारदात के बारे में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नशे में रखा गया और करीब तीन महीने से ज्यादा समय तक उसके साथ रेप किया गया इस दौरान वारदात के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं।

फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से करीब सात सौ अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इसमें उसकी दूसरी पत्नी के वीडियो भी थे। आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने साल दो हजार दस में अपने पहले पति को तलाक दे दिया। और पांच साल बाद यानी कि साल दो हजार पंद्रह में दूसरी शादी कर ली। और बीएमसी की कचरा गाड़ी के ड्राइवर के रूप में काम कर रहे अपने पति के साथ ट्रॉम्बे के चिता कैंप इलाके में रहने लगी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनकी age आठ और दस साल की है। जैसे ही कोविड के दौरान लॉकडाउन शुरू हुआ, उस की पहली पत्नी की दो बेटे जिनसे वो घरेलू हिंसा के बाद अलग हो गया था उनके साथ आकर रहने लगे। बीस और बाईस साल के दोनों बेटे अपने पिता के साथ ही काम करते हैं।

कुछ दिन बाद ही महिला के पति के साथ संपत्ति को लेकर दोनों बेटे झगड़ने लगे। इसके बाद पति अपनी ही बीवी के साथ हैवानियत पर उतारू हो गए। इसी साल बाईस जून को आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वो बेहोश हो गए। इसके बाद उसने अपने बेटों को शराब पिलाई। और उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेप करने के लिए किया इस पूरी घटना को उसने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे घटना के बारे में पता नहीं था और कुछ महीने बाद उसने अपने पति के मोबाइल फोन पर कुछ वीडियो देखे। वीडियो देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई फौरन उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तीनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसने बताया कि उसने अपनी बीवी के रेप के दो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए हैं ।

Share This Article
   

एक अनुभवी लेखक के रूप में, आज़ाद कुमार को संशोधन करने की विशेष क्षमता है जिससे वे जटिल विचारों को स्पष्ट, सुलभ भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं,

Leave a Comment