भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है, लेकिन जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है, लेकिन आप जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। यानी भारत एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जी विजयदशमी के मौके पर भारत को यह खुशखबरी मिली है। चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है तो खबर यह है कि 2030 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

और 2030 तक भारत की इकॉनमी 7300 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एस एम पी ग्लोबल मार्केट इन्टेलिजेन्स की न्यू रिपोर्ट के मुताबिक भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर की अनुमानित जीडीपी के साथ जापान को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

एम पी ग्लोबल इंडिया की तरफ से आपने नई PMI में यह बात कही। साल 2021 और 2022 में 2 साल की तेजी से आर्थिक बढ़ोतरी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 फाइनैंशल ईयर में भी मजबूत वृद्धि जारी रखी। मार्च 2024 में समाप्त होने वाले फाइनैंशल ईयर में भारत का GDP 6.2 से लेकर 6.3 फीसदी के बीच बढ़ने की उम्मीद है, जिससे ये फाइनैंशल ईयर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन जाएगी। खासकर अप्रैल जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि हुई अमेरिकी डॉलर से जोड़कर मापे गए देश की अभी की कीमतों की जीडीपी 2022 में 3500 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है और आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के रिज़ल्ट से 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से ज्यादा हो जायेगा, जिससे भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

फिलहाल अमेरिका 25.5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जो दुनिया की जीडीपी का एक चौथाई प्रतिनिधित्व करता है। चीन लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दूसरा सबसे बड़ा स्थान रखता है, जो वर्ल्ड जीडीपी का लगभग 17.9 फीसदी है। जपं 4.2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जर्मनी चार ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे स्थान पर है और पांचवें स्थान पर भारत है। फिलहाल

इसके अलावा भारत में चल रहा है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आने वाले दशक में कन्स्यूमर मार्केट को नया आकार देते हुए ई कॉमर्स के विकास में तेजी ला रहा है। ग्लोबल की रिपोर्ट में ये भी कहा गया की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से ग्लोबल टेक्नोलॉजी और ई कॉमर्स दिग्गजों को भारतीय बाजार में निवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि 2030 तक 1.1 अरब भारतीयों के पास इंटरनेट पहुँच होगी, जो 2020 में अनुमानित 500 मिलियन इंटरनेट यूजर्स से दोगुनी से भी ज्यादा होगी।

Share This Article
   

एक अनुभवी लेखक के रूप में, आज़ाद कुमार को संशोधन करने की विशेष क्षमता है जिससे वे जटिल विचारों को स्पष्ट, सुलभ भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं,

Leave a Comment