कचरा बिनने वाली महिला 250 रूपये लगा कर बनी 10 करोड़ की मालकिन!

केरल की ग्यारह भाग्यशाली महिलाएं हैं। ये कुछ घंटे पहले तक घरों में कचरा बीनने का काम करती थी लेकिन अब ये अचानक करोड़पति बन गई। इन कचरा बीनने वाली महिलाओं की किस्मत रातों-रात मानसून बंपर लॉटरी ने बदल दी इन महिलाओं ने मानसून बंपर लॉटरी में दस करोड़ की भारी-भरकम रकम जीती है।

ये लॉटरी का टिकट इन महिलाओं ने महज दो सौ पचास रूपए में खरीदा था। खास बात ये है कि इन महिलाओं के पास टिकट खरीदने के लिए दो सौ पचास रुपए भी नहीं थे। इन महिलाओं ने मानसून बंपर लॉटरी खरीदने के लिए पैसे आस-पास में इकठ्ठा किए थे। दो सौ पचास रुपए वाली लॉटरी टिकट के लिए नौ महिलाओं ने पच्चीस-पच्चीस रुपए और दो महिलाओं ने साढ़े बारह रुपए दिए।

उसके बाद ही दस करोड़ इनाम वाली लॉटरी वाली टिकट खरीद पाई। कई साल से अपना परिवार चलाने के लिए घरों और प्रतिष्ठानों से non biodegradable कचरे को इकट्ठा करने वाली इन महिलाओं ने जब लॉटरी टिकट खरीदा तब शायद उनको इस बात का एहसास नहीं रहा होगा कि इस के टिकट से उनकी किस्मत बदलने वाली है। आज जब केरल स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट ने मानसून बंपर लॉटरी का रिजल्ट घोषित किया तो दस करोड़ का पहले पुरस्कार का ऐलान किया तो इन महिलाओं की किस्मत की गाड़ी दौड़ पड़ी। और देखते ही देखते लॉटरी जैकबोर्ट ने सभी को दस करोड़ रूपए जीता दिए।

दस करोड़ रूपए मिलने के बाद कुछ महिलाओं ने अपना कर्ज चुकाने घर बनाने या रिनोवेशन की योजनाएं बनाई है। इन ग्यारह महिलाओं में राधा नाम की एक महिला चार बार मानसून टिकट खरीद चुकी है एक बार पहले वो एक हजार रुपए की लॉटरी जीत चुकी है लेकिन इस बार दस करोड़ का चैकपॉट लग गया दस करोड़ का इनाम जितने वाली इन महिलाओं की तनख्वाह आठ हजार से चौदह हजार के बीच है। जिसमें उनके परिवारों का गुजारा करने में काफी कठिनाई आती थी हालांकि अब उन्हें उम्मीद है कि इतनी बड़ी रकम के जरिए उनके जीवन में आने वाली मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

मानसून बंपर लॉटरी की तरह केरल में कई तरह की लॉटरी और भी चलती है जिसमें इनाम लाखों रुपए में है करुणिया लॉटरी भी केरल में लॉटरी खेलने वालों में काफी मशहूर है क्योंकि इसमें पहला ईनाम अस्सी लाख का है। पोर्नमी लॉटरी भी पहले स्थान पर रहने वाले शख्स को इनाम के तौर पर अस्सी लाख रूपए दिए जाते हैं। स्त्री शक्ति लॉटरी में पहला इनाम पचहत्तर लाख रूपए का है। विनमिल लॉटरी को जितने वाले शख्स को पहले इनाम के तौर पर पचहत्तर लाख रूपए मिलते है। निर्मल लॉटरी जिसमें पहला इनाम सत्तर लाख रूपए है। अक्षय लॉटरी इस लॉटरी के तहत भी मिलने वाला पहला इनाम सत्तर लाख रूपए ही मौजूदा समय में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट लागू होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में लॉटरी खेलने पर बैन है।

केरल उन चंद राज्यों में ही शामिल है जहाँ राज्य सरकार की तरफ से ही आधिकारिक लॉटरी चलाई जाती है। भारत में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट लागू है जिसका मतलब ये है कि यहाँ ना लॉटरी बेचने की इजाजत है और ना ही लॉटरी खेलने की भारत सरकार की तरफ से लागू लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के ही तहत राज्यों को एक छूट भी मिली हुई है। राज्य सरकारें अपने लॉटरी चलाना चाहें तो ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं हालाँकि दो हजार पंद्रह में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि लॉटरी पर प्रतिबंध लगाना है या नहीं लगाना ये राज्य सरकारें के अधिकार क्षेत्र में है लेकिन इसके बावजूद भारत के उन्नतीस में सिर्फ तेरह राज्यों में ही लॉटरी खेलने की इजाजत है।

Share This Article
   

एक अनुभवी लेखक के रूप में, आज़ाद कुमार को संशोधन करने की विशेष क्षमता है जिससे वे जटिल विचारों को स्पष्ट, सुलभ भाषा में परिवर्तित कर सकते हैं,

Leave a Comment